Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Wedding Theft: रोह में 50 लाख के गहने और नकदी चोरी, सूट-बूट पहने दो युवक सीसीटीवी में कैद

Greater Noida Wedding Theft: शादी समारोह में 50 लाख के गहने और नकदी चोरी, सूट-बूट पहने दो युवक सीसीटीवी में कैद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बैंक्वेट हॉल में आयोजित विवाह समारोह के बीच चोरों ने वधू की मां का वह पर्स चोरी कर लिया, जिसमें करीब 50 लाख रुपये के कीमती गहने और नकदी रखी हुई थी। यह पूरी घटना बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक सूट-बूट पहनकर बेहद आराम से पर्स उठाते और बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के विजय नगर निवासी डॉ. विनय गौतम की बेटी की शादी गुरुवार को चौगानपुर के पास स्थित गोल्डन ड्रीम बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई थी। शादी की रस्में चल रही थीं और बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे वधू की मां कुसुम गौतम को एहसास हुआ कि उनका पर्स, जिसे उन्होंने हॉल के अंदर एक मेज पर रखा था, वहां से गायब है। पर्स की तलाश की गई, लेकिन जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

पीड़िता के अनुसार पर्स में करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के गहने रखे हुए थे, जो शादी के लिए लाए गए थे। सूचना मिलने पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक, जो पूरी तरह से सूट-बूट में सजे हुए थे, मेहमानों की तरह हॉल में घूमते हैं और सही मौका देखकर मेज पर रखा पर्स उठाकर बिना किसी घबराहट के बाहर निकल जाते हैं।

पुलिस ने कुसुम गौतम की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल जेवरों की पूरी सूची और उनकी सटीक कीमत की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी शादी में आमंत्रित मेहमान बनकर आए थे या फिर किसी अन्य तरीके से हॉल में दाखिल हुए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम आसपास के इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें