Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में निर्माणाधीन अस्पताल से कॉपर तार चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा, एक फरार

Hapur News : जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला राजेंद्र नगर में स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल से कॉपर के तार चोरी करने पहुंचे आरोपियों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसका नाबालिग साथी मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी भागने के प्रयास में पहली मंजिल से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब मोहल्ला राजेंद्र नगर में एक अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा था। रेलवे स्टेशन के बाहर रहने वाला शिवा अपने एक नाबालिग साथी के साथ अस्पताल परिसर में पहुंचा और एसी में लगे कॉपर के तार चोरी करने लगा। इसी दौरान चौकीदार के आ जाने पर आरोपी घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास किया। भागते समय वह पहली मंजिल से कूद गया, जिससे उसे चोटें आईं।

इसके बाद आरोपी मोहल्ला पटेल नगर की ओर भागा, जहां सतर्क मोहल्लेवासियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद मोहल्लेवासियों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की योजना पहले एक बाल आपचारी ने बनाई थी, जिसने निर्माणाधीन अस्पताल की रेकी की थी और बाद में आरोपी को इसकी जानकारी दी। आरोपी ने यह भी बताया कि वह रेलवे स्टेशन के बाहर लगभग 15 लोगों के साथ रहकर जीवन यापन करता है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार बाल आपचारी की तलाश जारी है। वहीं दूसरी ओर, इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर मोहल्लेवासियों में रोष देखने को मिला।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी को ले जाने के लिए खुद वाहन उपलब्ध कराने के बजाय उनसे ही गाड़ी लाने को कहा गया। इसके बाद 1076 नंबर पर कॉल करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी के घायल होने के कारण मोहल्लेवासियों ने स्वयं ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्रवासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बनी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें