Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, मौके से 210 किलो मांस बरामद

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में पुलिस ने अवैध पशु कटान के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव में दबिश दी, जहां एक दुकान के अंदर अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 210 किलो पशु का मांस बरामद किया, साथ ही पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिसकी पहचान बिलाल पुत्र साबुद्दीन उर्फ साबू निवासी ग्राम सरूरपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें