Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida security dispute: नोएडा में सिक्योरिटी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला का पैर टूटा

Noida security dispute: नोएडा में सिक्योरिटी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला का पैर टूटा

नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट में सिक्योरिटी को लेकर हुए विवाद में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह लोगों ने सोसायटी के सुरक्षा गार्ड के साथ मिलकर एक युवक पर लात-घूंसों से जानलेवा हमला किया। युवक को बचाने आई उसकी बुजुर्ग मां का पैर तोड़ दिया गया। घटना के बाद थाना पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पीड़ित परिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। तब जाकर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़ित रोशन यादव अपने परिवार के साथ जनता फ्लैट में रहते हैं। बुधवार रात जब वह घर लौटे तो सुरक्षा गार्ड ने शराब पीने का आरोप लगाते हुए उन्हें गेट पर रोक लिया और सोसायटी में प्रवेश देने से मना कर दिया। इसके बाद कथित तौर पर सोसायटी के कुछ पदाधिकारियों को बुलाया गया। विरोध करने पर संजय राणा, हिमांशु कश्यप, नीरजराज, एसके सुमन, अभिषेक और कलीम ने सड़क पर रोशन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमले के दौरान जब रोशन की मां और परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। इसके बाद रोशन को सोसायटी के अंदर घसीटकर जमीन पर गिराया गया और लात-घूंसों से पीटा गया। इस हमले में रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मां का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेडिकल कराया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपियों की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि एक माह पहले जान से मारने की धमकी की शिकायत को भी पुलिस ने आपसी मामला बताकर टाल दिया था, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए।

रोशन ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों में शामिल संजय पहले फेज-वन थाना क्षेत्र में गांजा बेचने का काम करता था और अब जनता फ्लैट में रहकर गांजे का नेटवर्क चला रहा है। सोसायटी में युवाओं को गांजा बेचने और पीने के वीडियो पुलिस को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोसायटी में सिक्योरिटी को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें