Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : गणतंत्र दिवस पर हापुड़ में राज्यमंत्री ने 72 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किए वितरित

Hapur News : गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप द्वारा जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर योजना के अंतर्गत 72 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, एडीएल किट, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में सरकार द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं अन्य विभागीय योजनाओं के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी सदर ईला प्रकाश, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनीता मण्डार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें