Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : विधान भवन के सामने आयोजित मुख्य समारोह में दिखी नए भारत के नए यूपी की ताकत

Lucknow News : 77वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रध्वज फहराया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य गण्यमान्य अतिथियों की उपस्थिति में परेड की सलामी ली। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा और देशभक्ति के गीतों से पूरा परिसर गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह में प्रस्तुत परेड ने अनुशासन, समर्पण व साहस का संदेश दिया। भारतीय थल सेना की विभिन्न रेजिमेंटों की टुकड़ियों और उनके ब्रास बैंड के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, पीएसी की 32वीं एवं 35वीं वाहिनी, महिला पीएसी बल, प्रांतीय रक्षा दल तथा एनसीसी कैडेटों ने सधी हुई कदमताल के साथ मार्च किया। इस वर्ष विशेष रूप से शामिल हरियाणा पुलिस के दस्ते ने अंतर-राज्यीय सहयोग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया।

शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की सहभागिता समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ के ब्रास बैंड समेत सेंट जोसेफ कॉलेज की छात्राओं, अटल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ मार्च पास्ट किया। सीएमएस अलीगंज द्वारा प्रस्तुत ‘शिक्षित बेटियां’ थीम और सीएमएस गोमतीनगर के बैंड द्वारा बजाई गई ‘सारे जहां से अच्छा’ धुन को दर्शकों ने विशेष सराहना दी। ‘हम होंगे कामयाब’, ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ और ‘वंदेमातरम’ जैसे गीतों के बीच पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत दिखाई दिया।

इसके बाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। लखनऊ पब्लिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने “विकसित भारत” की अवधारणा पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी, जिसमें आत्मनिर्भरता व प्रगति की झलक देखने को मिली। वहीं, एसएआर पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति में नारी शक्ति और समाज में महिलाओं की भूमिका को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। सेंट जोसेफ कॉलेज, राजाजीपुरम के विद्यार्थियों की प्रस्तुति में अयोध्या धाम की सांस्कृतिक चेतना को केंद्र में रखते हुए भारतीय परंपरा व नारी-सम्मान का संदेश दिया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक झांकियों ने देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। बाल विद्या मंदिर, चारबाग की ओर से “उत्तर प्रदेश-उत्तम प्रदेश” प्रस्तुति दी गई। एसआर ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने नारी शक्ति पर आधारित सशक्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जबकि बाल निकुंज विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” थीम को प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा।

राज्य में पहली बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश व छत्तीसगढ़, नौ राज्यों से आए 200 से अधिक कलाकारों ने विधानसभा मार्ग पर प्रस्तुति दी। इन कलाकारों ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” थीम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उम्मीद संस्था की तरफ से भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों की तिरंगा नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही।

इस अवसर पर विभिन्न झांकियों में “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” की झलक देखने को मिली। लखनऊ पब्लिक स्कूल की “नया भारत-नया हिंदुस्तान” झांकी और पर्यटन निदेशालय की झांकी को दर्शकों की जोरदार तालियां मिलीं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी में ब्रह्मोस मिसाइल, मेट्रो, राम मंदिर के माध्यम से प्रदेश की विरासत और विकास कार्यों को दर्शाया गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय), जल जीवन मिशन, परिवहन निगम व नमामि गंगे की झांकियों में यूपी की विकास यात्रा को दिखाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रदेशवासियों को राष्ट्रप्रेम का संदेश प्रसारित किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें