Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : स्नैपचैट पर आईएएस बनने का झांसा देकर युवती को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को किया बरामद

Hapur News : हापुड़ नगर क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को फंसाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। स्नैपचैट पर दोस्ती कर खुद को आईएएस अभ्यर्थी बताने वाले एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर कथित रूप से अपने साथ ले गया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की पहचान स्नैपचैट के माध्यम से भदोही निवासी रामबाबू नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत हो रही थी। आरोपी ने खुद को आईएएस की तैयारी कर रहा अभ्यर्थी बताया और दावा किया कि वह मेन्स परीक्षा पास कर चुका है। उसने युवती को शादी का भरोसा भी दिलाया था।

शिकायतकर्ता विकास ने बताया कि 30 दिसंबर को वह दिल्ली में था, उसी दौरान उसके पिता ने फोन कर बहन मीनू के घर से लापता होने की सूचना दी। जब वह हापुड़ पहुंचा तो जांच करने पर रामबाबू के बारे में जानकारी सामने आई। पीड़िता के भाई ने आरोपी से पढ़ाई से जुड़े दस्तावेज और बायोडाटा मांगा, लेकिन आरोपी द्वारा भेजे गए सभी कागजात फर्जी पाए गए। आरोपी ने यह भी दावा किया था कि उसकी गुजरात में एक कंपनी है, लेकिन यह जानकारी भी जांच में झूठी निकली।

परिवार ने युवती को समझाने का प्रयास किया कि युवक फर्जी है और उससे शादी करना ठीक नहीं है, इसके बावजूद 30 दिसंबर को युवती अचानक लापता हो गई। परिजनों को आशंका थी कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और उसके साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 2 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया और युवती को सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें