Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस, 22 जनवरी से होगा नियमित साप्ताहिक संचालन

Hapur News : अमृत भारत एक्सप्रेस सोमवार शाम हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां ट्रेन को दो मिनट का ठहराव दिया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रेन के आगमन की औपचारिकताएं पूरी कीं। 22 जनवरी से अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित साप्ताहिक संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त और आधुनिक सुविधा से लैस ट्रेन का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम पश्चिम बंगाल के संतरागाछी जंक्शन से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद यह ट्रेन सोमवार को शाम 7 बजकर 45 मिनट पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 22 जनवरी से अमृत भारत एक्सप्रेस का साप्ताहिक संचालन शुरू होगा। प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह ट्रेन हावड़ा से चलकर बृहस्पतिवार रात हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद गजरौला के लिए रवाना होगी। वहीं प्रत्येक शनिवार को ट्रेन का संचालन आनंद विहार से किया जाएगा और यह सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां दो मिनट के ठहराव के बाद आगे की यात्रा करेगी।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि हापुड़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस को दो मिनट का ठहराव दिया गया है। नियमित संचालन शुरू होने के बाद बरेली, लखनऊ और वाराणसी जाने वाले रेल यात्रियों को एक नई और सुविधाजनक ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें और बर्थ, प्रत्येक सीट के पास मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और फास्ट चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध हैं। ट्रेन में आधुनिक शौचालय, बायो-वैक्यूम प्रणाली, सेंसर आधारित पानी के नल और ऑटोमेटिक सोप डिस्पेंसर लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, कवच प्रणाली और फायर डिटेक्शन सिस्टम भी मौजूद हैं। इसके साथ ही फोल्डेबल स्नैक्स टेबल और बोतल रखने की सुविधा जैसी आधुनिक डिजाइन की व्यवस्थाएं यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाएंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें