Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर सोलर लाइटों से होगा रोशन, IIT रुड़की की रिपोर्ट पर हाई पावर्ड कमेटी में मंथन

Mathura News : मथुरा-वृन्दावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर सोमवार को हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 11वीं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंदिर के आंतरिक ढांचे, प्रस्तावित कॉरिडोर और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कई अहम निर्णयों पर मंथन किया गया। बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा मंदिर के इंटरनल स्ट्रक्चर को लेकर IIT रुड़की द्वारा तैयार की गई सर्वे और स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट रहा, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रस्तावित कॉरिडोर और मंदिर परिसर की भव्यता बढ़ाने के लिए सोलर लाइटें लगाने का प्रस्ताव सामने आया। HDFC बैंक की ओर से CSR फंड के तहत कॉरिडोर में 200 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर कमेटी ने सहमति देने पर विचार किया। इसके साथ ही मंदिर के अंदर रेलिंग लगाने और परिसर की दैनिक सफाई व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के लिए केनरा बैंक के सहयोग से चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की गई।

मंदिर की संरचनात्मक मजबूती को लेकर IIT रुड़की की रिपोर्ट पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा मंदिर के बाहरी सौंदर्यीकरण और निधिवन राज की सुरक्षा से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा की गई। निधिवन राज क्षेत्र में लताओं और वृक्षों के संरक्षण के लिए नगर निगम द्वारा मीठे पानी की पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है ताकि हरियाली और प्राकृतिक विरासत सुरक्षित रह सके।

बैठक में मंदिर प्रबंधन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार हुआ। आरती और दर्शनों की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर ‘सुयोग्य मीडिया’ की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। मंदिर से जुड़ी अन्य संपत्तियों जैसे स्नेह बिहारी जी के सामने स्थित शिवालय, बवनपुरी हनुमान मंदिर और राधाकुण्ड स्थित कुंजबिहारी मंदिर के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए लोक निर्माण विभाग से एस्टीमेट मांगे जाने पर सहमति बनी। मंदिर क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन को लेकर पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके अलावा मंदिर की गोलकों से प्राप्त धनराशि और बैंकों में जमा संपत्तियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा किए जा रहे ऑडिट की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

इस अहम बैठक में अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार के साथ सदस्य सचिव एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन. और मंदिर के राजभोग व शयनभोग समूह के गोस्वामी प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में लिए गए फैसलों को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें