Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पीर के अंदर मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क पर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर के समीप बने एक पीर के अंदर स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। धार्मिक स्थल के पास शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान इस्तकार पुत्र लियाकत, निवासी मोहल्ला मिर्धापाड़ा, कस्बा एवं थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ के रूप में हुई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस्तकार लंबे समय से अत्यधिक शराब का सेवन करता था, जिस कारण उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी।

परिजनों के अनुसार वह कई बार देर रात तक घर नहीं लौटता था। आशंका जताई जा रही है कि वह शराब के नशे की हालत में पीर के अंदर पहुंच गया होगा। हालांकि, धार्मिक स्थल के पास शव मिलने से स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे मामला संवेदनशील बना हुआ है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित चामुंडा मंदिर के पास पीर के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें मृतक की पहचान इस्तकार पुत्र लियाकत निवासी मोहल्ला मिर्धापाड़ा के रूप में हुई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें