Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : चलती रोडवेज बस में गूंजी किलकारी हापुड़ में एनएच 9 पर मानवता की मिसाल

Hapur News : हापुड़ में एनएच 9 पर एक अनोखी और प्रेरणादायक घटना सामने आई है। जिसने इंसानियत की मिसाल पेश की है दिल्ली से रामपुर जा रही रोडवेज बस में एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बस चालक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।

रामपुर जिले के गांव कचनाल निवासी मुर्शिद अपनी गर्भवती पत्नी शबीना और दो छोटे बच्चों के साथ दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। छिजारसी टोल पार करने के बाद जैसे ही बस हापुड़ की ओर बढ़ी शबीना को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बस में मौजूद महिला यात्रियों ने शबीना को संभालने की कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में देहात थाने के पास चलती बस में ही शबीना ने एक नन्ही बच्ची को जन्म दे दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बस चालक ने तुरंत बस रोकी और देहात थाने को सूचना दी पुलिस ने बिना देर किए 108 एंबुलेंस को बुलाया और लहूलुहान हालत में जच्चा बच्चा को हापुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया शुरुआत में बच्ची के मुंह में गंदा पानी जाने से उसकी हालत कुछ बिगड़ी लेकिन डॉक्टरों की मेहनत से मां और बच्ची दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। करीब चार घंटे बाद दोनों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर कपिल गौतम ने बताया कि बस में प्रसव की सूचना मिलते ही प्रसूता कक्ष के स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया था अस्पताल पहुंचते ही आवश्यक उपचार दिया गया अब मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और जल्द ही डिस्चार्ज कर दी जाएंगी।

यह घटना बस चालक पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करती है। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए यह एक चेतावनी भी है। मुर्शिद और शबीना ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से उनकी पत्नी और बेटी की जान बच सकी यह उनके लिए ऊपरवाले की सबसे बड़ी कृपा है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें