उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Accident: नोएडा में तेज रफ्तार थार पलटी, झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, युवती बाल-बाल बची

Noida Accident: नोएडा में तेज रफ्तार थार पलटी, झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, युवती बाल-बाल बची

नोएडा में मंगलवार को एक तेज रफ्तार थार कार हादसे का शिकार हो गई। सेक्टर-126 के पास सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराने के बाद थार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार एक युवती चला रही थी, जो अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रही थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अन्य वाहन या राहगीर चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब कार की रफ्तार करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ड्राइव करते समय युवती को अचानक झपकी आ गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद थार पलट गई और करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में कार का बोनट और साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात सामान्य हो सके। इस पूरे घटनाक्रम का करीब 15 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस कार को हटाती नजर आ रही है।
पुलिस के अनुसार हादसे में युवती को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लंबी ड्राइव या थकान की स्थिति में वाहन चलाने से बचें और झपकी महसूस होने पर तुरंत गाड़ी रोककर आराम करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button