Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Noida: नोएडा में लिफ्ट के अंदर चेन स्नैचिंग की कोशिश, पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन

Noida: नोएडा में लिफ्ट के अंदर चेन स्नैचिंग की कोशिश, पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन

नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर बुजुर्ग महिला से चेन छीनने के प्रयास के मामले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद थाना बिसरख के एसएचओ मनोज सिंह और एसीपी दीक्षा सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह घटना चार दिन पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के बी-1 टावर नंबर 15 में हुई थी। बुजुर्ग महिला भारती जानी अपनी बच्ची के साथ लिफ्ट में प्रवेश कर रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे-पीछे लिफ्ट में घुस गया और अचानक उनकी चेन छीनने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उन्हें धक्का दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद महिला किसी तरह अपने फ्लैट तक पहुंचीं और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को लिफ्ट में घुसते और फिर भागते हुए साफ देखा जा सकता है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने यह कड़ा कदम उठाया।

महिला के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वह काफी डरी और मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके बेटे नरेंद्र जानी ने बताया कि लिफ्ट जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है।

इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में भी भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लचर है और कई बार गार्ड भी तैनात नहीं रहते। निवासियों का कहना है कि उनसे भारी मेंटेनेंस चार्ज वसूला जाता है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती। लोगों ने प्रशासन से सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें