Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात

Hapur News : जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर 16 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बेटी द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद पीड़िता ने 11 दिन बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने मामला संवेदनशील होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि एक जनवरी की रात को उसकी 16 वर्ष की बेटी घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी मोहल्ले का ही रहने वाला युवक उसकी बेटी को अपने परिचित के घर ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को किसी का जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को अब पीड़ा हुई तो उसने मां को मामले की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें