Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दलित युवती के साथ संप्रदाय छिपाकर दुष्कर्म की वारदात, पुलिस ने दर्ज किया केस

Hapur News : जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ संप्रदाय छिपाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक होटल संचालक ने पहले खुद को हिंदू बताकर युवती और उसके परिवार का विश्वास जीता। इसके बाद उसने नशीला पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो के सहारे आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर लगातार उसका यौन शोषण किया।

पीड़िता ने बताया कि करीब आठ माह पहले दो युवक उसके घर भैंस खरीदने आए थे। सौदा तय नहीं हो सका, लेकिन वे बार-बार घर आते रहे। उनमें से एक युवक ने अपना नाम अजय कुमार बताया और खुद को होटल संचालक बताया। आरोपी ने होटल में काउंटर पर काम करने के लिए कर्मचारी की आवश्यकता बताई और युवती की मां से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी तय कर ली।

आरोप है कि होटल ले जाकर आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसके अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। लोकलाज और बदनामी के डर से युवती ने यह बात किसी को नहीं बताई और होटल जाना भी बंद कर दिया था।

आरोप हैकि कुछ समय बाद आरोपी का फोन आया और उसने खुलासा किया कि उसका असली नाम अजय नहीं, बल्कि युनुस है। उसने युवती को धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने युवती को अलग-अलग जगहों पर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी फोन पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां देता और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गढ़मुक्तेश्वर नगर के मोहल्ला मदरसा निवासी युनुस के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग और एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें