Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : जिले की कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 14 दरोगाओं के तबादले, नरेश कुमार बने यातायात प्रभारी

Hapur News : जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। साथ ही यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक नरेश कुमार को जनपद का नया यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना कपूरपुर में तैनात उपनिरीक्षक करमवीर सिंह को चौकी सपनावत का प्रभारी बनाया गया है जबकि चौकी सपनावत के प्रभारी नीरज कुमार को थाना कपूरपुर भेजा गया है। हापुड़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जितिन शर्मा को थाना बाबूगढ़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक सचिन कुमार को थाना कपूरपुर से प्रभारी चौकी कस्बा बहादुरगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा चौकी प्रभारी सिकंदर गेट विवेक कुमार और चौकी प्रभारी मुदाफरा विनोद कुमार को थाना बाबूगढ़ भेजा गया है। पिलखुवा थाने से उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को चौकी प्रभारी मुदाफरा बनाया गया है जबकि सिंभावली थाने से उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार को फील्ड यूनिट में तैनात किया गया है।
चौकी प्रभारी कस्बा बहादुरगढ़ पर तैनात उपनिरीक्षक मनवीर को थाना कपूरपुर भेजा गया है। हाफिजपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक ओमकार गंगवार को चौकी प्रभारी कुचेसर रोड बनाया गया है। चौकी प्रभारी कुचेसर चौपला उपनिरीक्षक नीरज कुमार को थाना हाफिजपुर भेजा गया है। चौकी प्रभारी नानपुर सुमित कुमार को चौकी प्रभारी सिकंदर गेट बनाया गया है जबकि थाना हापुड़ देहात से उपनिरीक्षक युवराज को चौकी प्रभारी नानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह सभी तबादले जनपद की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने सभी उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें