Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : आईआईटी रोपड़ परिसर में जिम के दौरान हापुड़ के छात्र की संदिग्ध मौत परिवार में मचा कोहराम

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित आवास विकास संजय विहार निवासी आदित्य सागर 21 वर्ष की मंगलवार देर शाम पंजाब के रोपड़ स्थित आईआईटी परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आदित्य आईआईटी रोपड़ में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र थे। बताया गया है कि वह आईआईटी परिसर स्थित जिम में कसरत कर रहे थे इसी दौरान अचानक उनके कान से खून निकलने लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया बुधवार की दोपहर बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

मोहल्ला निवासी विनीत सागर ने बताया कि आदित्य मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के थाना स्याना क्षेत्र के गांव ढलना के रहने वाले थे। वर्तमान में उनके पिता विनीत सागर डीसीपी आरपीएफ पटना में तैनात हैं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सुरक्षा में भी तैनात रह चुके हैं। आदित्य की मां मधु सागर गृहणी हैं जबकि उनका छोटा भाई अर्नव सागर रायपुर से कानून की पढ़ाई कर रहा है। बताया गया कि मंगलवार देर शाम आदित्य आईआईटी प्रांगण में जिम कर रहे थे तभी अचानक उनके कान से खून आने लगा इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वह जमीन पर गिर पड़े आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता विनीत सागर ने बताया कि 30 नवंबर को आदित्य छुट्टियां मनाने के लिए हापुड़ आए थे इसके बाद 22 दिसंबर को उनकी पत्नी मधु सागर और दोनों पुत्र उनके पास पटना पहुंचे थे यहीं से आदित्य ने परिवार के साथ सिक्किम घूमने की इच्छा जताई 24 दिसंबर को पूरा परिवार सिक्किम घूमने के लिए रवाना हुआ था जहां आदित्य ने परिवार के साथ खूब समय बिताया।

पिता ने बताया कि आदित्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मेरठ रोड स्थित डीपीएस से प्राप्त की थी कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक वह हमेशा कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे थे आदित्य भविष्य में अपनी आईटी कंपनी खोलने का सपना देखते थे होनहार बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें