Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida: नोएडा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आयोजित

Noida NCR News in Hindi

Noida: नोएडा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आयोजित

नोएडा: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा हो जाने के बाद जिले में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। जनपद में दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के सुचारु और पारदर्शी संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल लगभग 50 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। कॉलेजों में प्रयोगशालाओं (लैब) को अपडेट किया जा रहा है ताकि परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलें। यूपी बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। सभी प्रयोगात्मक परीक्षाओं को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित किया जाएगा और पूरी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी।

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर संपन्न कराई जाएंगी। जो विद्यार्थी व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थी के रूप में शामिल हो रहे हैं, उन्हें अपने संबंधित अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

परीक्षकों की फोटो और बायोडाटा पहले से ही संबंधित स्कूलों को भेजे जाएंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य संतुष्ट होने पर ही परीक्षकों को परीक्षा संचालन की अनुमति दी जाएगी। मोबाइल एप के माध्यम से एक दिन में परीक्षक अधिकतम 70-80 परीक्षार्थियों के अंक ही अपलोड कर सकेंगे, उसके बाद एप लॉक हो जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें