Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में लग्जरी कार से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Hapur News : हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक लग्जरी कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक चलती कार की छत से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक पर 12 हजार रुपये का चालान काटा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना स्वर्ग आश्रम रोड पर हुई, जो शहर का काफी व्यस्त मार्ग माना जाता है। युवक की इस लापरवाही से न केवल उसकी जान को गंभीर खतरा पैदा हुआ, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई। किसी राहगीर द्वारा मोबाइल से बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के संज्ञान में आ गया।

वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान वाहन की पहचान की गई और इसके बाद वाहन चालक व स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए 12 हजार रुपये का चालान किया।

सीओ यातायात राहुल यादव ने बताया कि इस प्रकार के स्टंट पूरी तरह से कानून का उल्लंघन हैं और गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता या इस तरह के खतरनाक स्टंट करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह और जानलेवा स्टंट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें