Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मिलावटी शहद का भंडाफोड़, एफएसडीए की छापेमारी में चार टन शहद सील

Hapur News : हापुड़ में मिलावटी शहद की आपूर्ति की सूचना पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी के पास एक गोदाम पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान गोदाम में 400 केन में रखा करीब चार टन शहद बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने मौके पर ही पूरे शहद को सील कर दिया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि नवीन मंडी के पास स्थित एक गोदाम में दूसरे राज्य से बड़ी मात्रा में शहद मंगाकर उसकी ट्रेडिंग अन्य राज्यों में की जा रही है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि तुंगनाथ ट्रेडर्स के संचालक अंकित गर्ग द्वारा हरियाणा से प्लास्टिक की केन में शहद खरीदा जाता था और उसे हापुड़ के इस गोदाम में रखकर आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता था।

निरीक्षण के समय शहद के किसी भी केन पर कोई मार्का नहीं पाया गया। पैकेजिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था और न ही किसी प्रकार की एक्सपायरी डेट या लेबल अंकित था। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि शहद मिलावटी है। इसी कारण टीम ने मौके से शहद के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। नमूना रिपोर्ट आने तक गोदाम में रखे पूरे शहद को सील कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें