Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर अपराधी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और 25 हजार रुपये बरामद

Hapur News : साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी कर बैंक खाते से नकदी निकालने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई निजामपुर कट के पास की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित निवासी दतेड़ी, थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। आरोपी शातिर तरीके से लोगों के मोबाइल फोन चुराता था। इसके बाद वह फोन में मौजूद बैंकिंग ऐप, ओटीपी और अन्य डिजिटल जानकारियों का दुरुपयोग कर खातों से पैसे निकाल लेता था। पीड़ित को इसकी जानकारी तब होती थी, जब खाते से रकम निकल चुकी होती थी।

साइबर थाना प्रभारी पटनीश यादव ने बताया कि हाल के दिनों में मोबाइल चोरी और ऑनलाइन ठगी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एक पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निजामपुर कट पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन और बैंक खाते से निकाली गई 25 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और कहीं वह किसी गिरोह से तो नहीं जुड़ा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें