Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : चांदी व्यापारी से डकैती करने वाला पुलिसकर्मी साथियों के गिरफ्तार, कार और लूट की चांदी बरामद

Mathura News : मथुरा में उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चांदी व्यापारी के साथ डकैती डालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने 6 जनवरी 2026 को कार्यवाही करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में चांदी, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने माल गोदाम रोड, रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने डकैती की घटना में शामिल रोहित निवासी हाथरस, गोपाल कृष्ण निवासी हाथरस और नरेंद्र निवासी मथुरा को धर दबोचा। पकड़े गए शातिर लुटेरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए नीले रंग की बलेनो कार UP-14EV-2292 का प्रयोग किया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से डकैती का सामान और हथियार बरामद किए हैं: जिसमे 2 किलो 452 ग्राम चाँदी और 60 हजार रुपये नगद शामिल हैं। साथ ही 2 तमंचा और 2 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयोग एक नीले रंग की बलेनो कार भी बरामद की गई है।

पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी थी कि बलेनो सवार बदमाशों और उनके कुछ साथियों ने, जिनमें कुछ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आए थे, उसे कार में बैठाने का प्रयास किया और उससे 75,000 रुपये व करीब 3 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया।

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस सफल कार्यवाही ने मथुरा के व्यापारियों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें