Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में पूर्व कर्मचारी निकला डिलीवरी ऑफिस चोरी का मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad News : गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित एक डिलीवरी ऑफिस में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस वारदात को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि ऑफिस के पूर्व कर्मचारी ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी से संबंधित सामान बरामद कर लिया है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच जनवरी को इम्तियाज निवासी सुदामापुरी थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक ने थाने में तहरीर दी थी। इम्तियाज ने बताया कि वह एक डिलीवरी ऑफिस में टीम लीडर के पद पर कार्यरत है और 27 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके कार्यालय में घुसकर दो लैपटॉप और पार्सल के 16 पैकेट चोरी कर लिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रिछपाल गढ़ी की पुलिया के पास से चोरी की घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोविंद निगम निवासी पंचवटी कॉलोनी 30 फुटा रोड माता वाली गली लोनी बॉर्डर, शिवम निवासी ग्राम खेड़ा थाना पिलखुआ और आकाश निवासी नियर सरकारी स्कूल सुदामापुरी थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चोरी की घटना से जुड़ा कुछ सामान भी बरामद किया गया है।

एसीपी ने बताया कि आकाश पहले काफी समय तक उसी डिलीवरी ऑफिस में काम कर चुका था, जिसके कारण उसे ऑफिस की पूरी जानकारी थी। कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी वजह से उसने अपने साथी गोविंद और शिवम के साथ मिलकर करीब आठ दिन पहले चोरी की योजना बनाई और ऑफिस से दो लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए लैपटॉप के ट्रेस होने के डर से आरोपियों ने दोनों लैपटॉप को नष्ट कर दिया था। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें