Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : कर्ज में डूबे सगे भतीजे ने ही की थी व्यापारी की हत्या, 1.25 करोड़ के माल के साथ गिरफ्तार

Mathura News : मथुरा में थाना गोविन्दनगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी सतीश चन्द्र गर्ग की हत्या और लूट का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के सगे भतीजे को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 1.25 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी बरामद हुई है।

3 जनवरी 2026 को थाना गोविन्दनगर क्षेत्र के तेलीपाड़ा निवासी व्यापारी सतीश चन्द्र गर्ग के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हत्या कर दी थी और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूट ली थी। इस संबंध में मृतक के पुत्र मयंक गर्ग ने 5 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार लाला उर्फ रितेश, जो मृतक सतीश चन्द्र गर्ग का सगा भतीजा है, ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। रितेश ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टेबाजी का आदी है और उस पर लगभग 35 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने और बेहतर जीवन जीने के लालच में उसने अपने ही फूफा की हत्या की योजना बनाई।

हत्यारोपी ने खुलासा किया कि उसने हत्या के लिए एक दिन पहले ही एक पैना ‘सूजा’ खरीदा था। 3 जनवरी को जब वह अपने फूफा के घर गया और बातचीत के दौरान उनकी आंख लग गई, तब मौका पाकर उसने सूजे से उनकी कनपटी पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घर में मौजूद सोना, चांदी, नकदी और मृतक का मोबाइल लेकर अपनी स्कूटी से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी लाला उर्फ़ रितेश को 6 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे हनुमान मंदिर, वृंदावन रोड के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटा गया सामान बरामद हुआ है जिसमें, 45 किलो 946 ग्राम चांदी जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये, 19.59 ग्राम सोना जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये और 18 हजार रुपये नगद बरामद हुए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें