Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : मेक माई ट्रिप के नाम पर करोड़ों की टिकट बुकिंग का झांसा, दो सगे भाइयों समेत कई लोगों ने की 80 लाख की ठगी

Ghaziabad News : मेक माई ट्रिप से टिकट बिक्री का करोड़ों रुपये का ऑर्डर मिलने का झांसा देकर दो सगे भाइयों और उनके साथियों द्वारा करीब एक दर्जन से अधिक लोगों से 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इंदिरापुरम के शक्ति खंड चार में रहने वाले पवन कुमार ने दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि गौड़ सिटी टू नोएडा निवासी सगे भाई सत्यम शुक्ला और हर्षित शुक्ला खुद को मेक माई ट्रिप का एजेंट बताते थे और टिकट बुकिंग का कारोबार करने का दावा करते थे। दोनों के साथ कुछ अन्य लोग भी हिडन पार्टनर के रूप में जुड़े हुए थे। आरोपियों ने कुछ समय पहले पवन कुमार और उनके परिचितों को बताया कि उन्हें मेक माई ट्रिप से टिकट बिक्री का करोड़ों रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, लेकिन इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए उन्हें फिलहाल पैसों की जरूरत है।

आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि यदि सभी लोग मिलकर पैसों का इंतजाम कर दें तो कुछ ही समय में टिकट बुकिंग से भारी मुनाफा होगा और सभी को मोटा रिटर्न दिया जाएगा। पवन कुमार के अनुसार आरोपी उनके कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए भी संपर्क में थे और उन्होंने क्रेडिट कार्ड व नकद के माध्यम से अलग-अलग लोगों से रकम ली। आयूश से 30 लाख रुपये, पवन सिंह से 24 लाख रुपये, सागर से नौ लाख रुपये, प्रग्या से सात लाख रुपये के अलावा पुनीत, हर्षित, राहुल, कानव समेत कुल करीब 13 लोगों से मिलकर लगभग 80 लाख रुपये वसूल लिए गए।

आरोपियों ने यह भी दावा किया कि उन्हें मेक माई ट्रिप से टिकट बिक्री पर भारी डिस्काउंट मिलता है और उसी वजह से मुनाफा ज्यादा होगा। उन्होंने यह भरोसा दिया कि टिकट बिक्री से होने वाले प्रॉफिट का एक बड़ा हिस्सा निवेश करने वालों को दिया जाएगा। इस लालच में आकर पीड़ितों ने अपनी मेहनत की कमाई आरोपियों को सौंप दी। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया और फरार हो गए।

जब काफी समय तक न तो कोई मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस हुई, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने डीसीपी ट्रांस हिंडन से शिकायत की। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज किया गया है।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे ठगी नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें