Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में लूट के मामले में फरार 20 हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हाईवे पर की थी लाखों के माल की लूटपाट

Hapur News : हापुड़ की सिंभावली पुलिस ने लूट के एक मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य बदमाश की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद वसीम (पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी बरेली) ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। वसीम ने बताया कि 24 अगस्त 2025 को वह अपने साथियों साबिर, वाहिद रजा और मोहम्मद महबूब के साथ एक कार में 133 शॉल और दो साड़ियां लेकर दिल्ली के बाजार में बेचने गए थे। इन सामानों की कुल कीमत 25 लाख रुपये थी। साबिर, वाहिद रजा, मोहम्मद महबूब और कार चालक नूर अहमद पीड़ित के मित्र थे, और यह सारा सामान उन सभी का था।

दिल्ली के बाजार में उचित दाम न मिलने पर पीड़ित और उसके साथी सारा माल लेकर वापस बरेली के लिए निकले। 25 अगस्त की रात लगभग 1 बजे, थाना सिंभावली क्षेत्र के फरीदपुर के पास हाईवे ओवरब्रिज पर पीछे से आई एक अज्ञात कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर मारपीट कर उनसे 133 शॉल और दो साड़ियां लूट लीं।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पहले ही दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब, आयुष (पुत्र देवेंद्र, निवासी मालियों वाला चौक, बरेली) को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस एक और आरोपी की तलाश कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें