Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में इलेक्ट्रोनिक पार्टस फैक्ट्री के नाम पर 34 लाख की ठगी

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के संजय विहार आवास विकास निवासी अजय कुमार गोयल से गाजियाबाद के एक व्यापारी अजय कुमार गर्ग ने इलेक्ट्रोनिक पार्टस बनाने की फैक्ट्री लगाने और उसमें साझेदार बनाने के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित अजय कुमार गोयल ने बताया कि आरोपी अजय कुमार गर्ग ने सितंबर 2019 में इलेक्ट्रोनिक पार्टस बनाने की एक फैक्ट्री धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में लगाने की बातचीत की थी, जिसमें करीब दो करोड़ रुपये की लागत आने की जानकारी दी गई। आरोपी ने फैक्ट्री में उसका आधा साझा करने का वादा किया और फैक्ट्री से संबंधित सभी जानकारी उसे दे दी। जिस पर विश्वास करते हुए 20 लाख रुपये की धनराशि उद्यमी की फर्म के खाते में जमा करा दिए गए थे। उसके बाद आरोपी ने धीरे-धीरे करीब 14 लाख रुपये कई बार में फैक्ट्री में लगाने के नाम पर ले लिए गए। कुल 34 लाख रुपया लेने के बाद उद्यमी ने दो-ढ़ाई साल तक झूठ बोलकर बहाने बनाकर भी आरोपी ने फैक्ट्री नहीं लगाई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी अजय कुमार गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें