उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Hapur News (शाहरुख़ खान) : हापुड़ में पंजाबी सभा समिति के सहयोग से मेदांता हॉस्पिटल, नोएडा द्वारा एक नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 102 मरीजों की जांच की गई, जिसमें ECG, PFT, BMD, RBS, BP जांच और परामर्श के लिए न्यूरोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी आदि की जांच शामिल थीं।
शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के प्रख्यात डॉक्टर गिरीश राजपाल और डॉ दीपांशु नरूला ने अपनी सेवाएं दीं। पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करना था।
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए पंजाबी सभा समिति के संरक्षक वेद प्रकाशअरोरा, डॉ. मनमोहन कक्कड़, मनोहर लाल दुआ,हरीश ग्रोवर, सरजीत सिंह चावला, कमलदीप अरोड़ा, श्याम सुंदर खन्ना, मोहित चोपड़ा,संजय सेठी, विपिन सचदेवा, यशपाल तनेजा, अनिल तनेजा,यशु ढींगरा, डॉ आनंद प्रकाश, अशोक सोढ़ी, लेखराज अनेजा, नवीन सचदेवा,राजेश नारंग आदि सम्मिलित थे।





