Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गोकशों-पुलिस के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी पुलिस की गोली

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश लंगड़ा हो गया, जबकि तीन अन्य बदमाशों को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोकशी करने के उपकरण और एक जिंदा प्रतिबंधित पशु भी बरामद हुआ है

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जंगल ग्राम अल्लाबक्शपुर में कुछ लोग नाले के किनारे ईख के खेत में गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस को देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो आकिल को दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम आकिल पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला झण्डे वाला मीरा की रेती, हाल पता मोहम्मदाबाद अमरोहा, नदीम पुत्र सलीम, जैद पुत्र ताहिर, निवासी मोहल्ला झण्डे वाला मीरा की रेती हापुड़, अकबर पुत्र गफ्फार, निवासी महोम्मदाबाद, जिला अमरोहा बताया हैं। जिनके कब्जे से एक जिंदा प्रतिबंधित पशु, एक बाइक, गोकशी के उपकरण, एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। घायल आरोपी आकिल को उपचार के लिए सीएचसी गढ भिजवाया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें