Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

New Delhi : दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की पहल, पंख-एक स्वस्थ समाज के निर्माण की प्रतिबद्धता

New Delhi : दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) अपने जनसंपर्क कार्यक्रम “कैंसर हॉस्पिटल @ स्कूल विद पंख” के माध्यम से स्कूली बच्चों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। एक वर्ष पूर्व शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत अब तक दिल्ली के एक दर्जन से अधिक सरकारी स्कूलों में हजारों छात्रों को शिक्षित किया जा चुका है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कैंसर के बारे में सही जानकारी देना है। विशेष रूप से इसके रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और स्वस्थ जीवनशैली पर केंद्रित करते हुए। PANKH का अर्थ है — P: Prevention (रोकथाम) A: Awareness (जागरूकता) N: Nutrition (पोषण) K: Knowledge (ज्ञान) H: Hope (आशा)

डॉ. विनोद कुमार, निदेशक, DSCI ने कहा, “यह एक अभिनव पहल है जिसमें अस्पताल स्कूलों तक पहुँचकर हमारे देश के लिए एक स्वस्थ, समझदार और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित कर रहा है।” डॉ. पंकज त्यागी ने कहा, “हमने एक सफल शुरुआत की है और अपने विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य हर महीने दो से तीन स्कूलों को जागरूक करना है।”

इस अभियान के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को कैंसर के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है। डॉ. शांभवी शर्मा ने बताया कि 200 से अधिक प्रकार के कैंसरों में से विशेष रूप से उन कैंसरों पर ध्यान दिया जाता है जिन्हें जीवनशैली में बदलाव, स्वच्छता, अल्ट्रावॉयलेट किरणों और विकिरण से सुरक्षा तथा संतुलित आहार के माध्यम से रोका जा सकता है।

रंजना कुमारी ने बताया कि उनके साथ तीन से चार फैकल्टी सदस्य एक समर्पित टीम बनकर स्कूलों का दौरा करती है, जिसका उद्देश्य सतत जागरूकता प्रयासों के माध्यम से देश में कैंसर के बोझ को कम करना है। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट इस पहल को और मज़बूत बनाने की योजना बना रहा है और वर्तमान 12 स्कूलों से बढ़ाकर इसे प्रति वर्ष 25–30 स्कूलों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें