Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : बृजघाट फ्लाईओवर पर हादसा, ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, दो घायल

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाटफ्लाई ओवर पर शनिवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान त्रिवेणी (38 वर्ष) पत्नी बिजेंद्र निवासी सोहरका थाना हसनपुर जिला अमरोहा के रूप में हुई है। घायलों में बिजेंद्र (40 वर्ष) पुत्र यादराम निवासी सोहरका थाना हसनपुर जिला अमरोहा और केला (55 वर्ष) पत्नी रामचंद्र निवासी ग्राम शाहरपुर थाना हसनपुर जिला अमरोहा शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। त्रिवेणी के पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें