Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चलती कार की सनरूफ से स्टंट, पुलिस ने लिया संज्ञान

Hapur News : हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 334 पर एक स्कॉर्पियो कार में सवार युवकों ने चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक कार की छत पर खड़े होकर इशारे कर रहे हैं और वीडियो बनवा रहे हैं।

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और कार की पहचान कर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वीडियो में एक सफेद स्कॉर्पियो कार हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। कार की सनरूफ से दो युवक ऊपर की ओर निकले हुए हैं। दोनों खड़े होकर एक-दूसरे की ओर इशारे कर रहे हैं और मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

यातायात प्रभारी निरीक्षक छविराम ने बताया कि वायरल वीडियो उनके ध्यान में आया है। पुलिस टीम वीडियो के आधार पर कार का रजिस्ट्रेशन नंबर, घटना का समय और स्थान पता करने में जुटी है। जैसे ही वाहन और युवकों की पहचान हो जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि इससे खुद की और दूसरों की जान को खतरा हो सकता है। नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की ज्यादा आवाजाही होती है। अगर कार का बैलेंस बिगड़ता या अचानक ब्रेक लगती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें