Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Junior Roll Ball Championship 2025: राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर के दो खिलाड़ियों का चयन

Junior Roll Ball Championship 2025: राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर के दो खिलाड़ियों का चयन

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के लिए खेल जगत से गर्व की खबर सामने आई है। जिले के दो होनहार खिलाड़ियों का चयन 17वीं जूनियर राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और आगामी प्रतियोगिता में राज्य का नाम रोशन करने उतरेंगे। इस चयन से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

गौतमबुद्ध नगर रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर और मुख्य कोच मिलिंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17वीं जूनियर राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन जम्मू स्थित मौलाना आजाद स्टेडियम में 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश टीम का विशेष अभ्यास शिविर आयोजित किया जा रहा है।

चयनित खिलाड़ी 25 से 27 दिसंबर तक गाजियाबाद के कोलंबिया इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय अभ्यास शिविर में हिस्सा लेंगे। इस शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस सत्र और मैच अभ्यास कराया जाएगा ताकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए टीम पूरी तरह तैयार हो सके। अभ्यास शिविर के समापन के बाद उत्तर प्रदेश की टीम 28 दिसंबर को गाजियाबाद से जम्मू के लिए रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश की टीम में गौतमबुद्ध नगर से दक्षा देवल और शिवम वर्मा को शामिल किया गया है। दक्षा देवल नोएडा स्थित जेबीएम स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं, जबकि शिवम वर्मा ग्रेटर नोएडा के फादर एग्नेल स्कूल में कक्षा 9वीं के छात्र हैं। दोनों खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और जिले के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए पदक जीतकर लाएंगे। इस चयन से जिले में रोल बॉल खेल को नई पहचान मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें