Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : रील्स का जानलेवा जुनून, गोवर्धन में सरकारी होर्डिंग पिलरों पर स्टंट कर रहे युवक

Mathura News : मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डालकर सरकारी होर्डिंग के ऊँचे पिलरों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘फॉलोअर्स’ पाने की अंधी चाहत अब युवाओं की जान पर भारी पड़ रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये युवा बिना किसी सुरक्षा उपकरण के, जमीन से कई फीट ऊँचे लोहे के पिलरों पर लटके हुए हैं। रील बनाने के चक्कर में ये युवक पिलर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़कर कलाबाजियां दिखा रहे हैं। एक मामूली सी चूक या हाथ फिसलने की स्थिति में उनकी जान जा सकती है।

सड़कों के किनारे लगे ये सरकारी होर्डिंग पिलर विज्ञापनों और सूचनाओं के लिए होते हैं, न कि कसरत या स्टंटबाजी के लिए। सार्वजनिक संपत्ति का इस तरह दुरुपयोग करना और खुद की जान खतरे में डालना सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोशल मीडिया के दौर में युवाओं के बीच ‘वायरल’ होने की ऐसी होड़ मची है कि वे सही और गलत का अंतर भूल चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक स्टंट करने वाले युवाओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अन्य युवाओं को इससे सबक मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें