Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवती फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल, आरोपी बोला- ये यह तो एक ट्रेलर है

Hapur News : एक युवक ने किशोरी के नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर उसका फोटो लगाकर कमेंट कर वायरल कर दिए। आरोपी ने पीड़िता के परिजन से रुपये की मांग की। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन कक्षा 11 की छात्रा है। 3 दिसंबर को उसकी बहन का इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से बनाकर उस पर पीड़िता की बहन का फोटो तथा कमेंट कर अपने साथ वायरल कर रहा है। इसके साथ ही आरोपी रुपये की मांग कर रहा है। गंदी गंदी गालियां दे रहा है। धमकी दी है कि अगर उसे रुपये नहीं दिए तो वह उन्हें बदनाम कर कहीं का नहीं छोड़ेगा। यह तो एक ट्रेलर है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर दो दिन के अन्दर रूपये नहीं दिए वह पीड़िता की बहन की न्यूड वीडियो डाल कर वायरल कर देगा। अगर रुपये नहीं दिए और पुलिस से शिकायत की तो जान से मरवा देगा।
पीड़िता ने बताया कि यह अकाउंट गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरूरपुर निवासी अल्तमस चला रहा है।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर थाना साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें