Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 85 लाख की लूट मामला, पुलिस की दबिश जारी, फिलहाल पहुँच से दूर बदमाश

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे-9 पर सोमवार को कारोबारी के मुनीम से हुई 85 लाख रुपये की लूट में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि लूट करने के बाद बदमाशों की संख्या दो से अधिक रही होगी। ऐसे में पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।

दरअसल, सोमवार को हाईवे-9 पर सरस्वती फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार मुनीम अजयपाल को गिराकर उनका बैग लूट लिया था, इसमें 85 लाख रुपये मौजूद थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बदमाशों की वीडियो फुटेज हासिल की। बदमाश बुलंदशहर तक जाते हुए देखे गए हैं।पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। लगातार संभावित क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

वहीं पुलिस फिलहाल आधिकारिक रूप से इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। एडीजी और डीआईजी ने बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें