Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरों को पुलिस ने दिया चकमा, कार और चोरी का माल बरामद

Hapur News : हापुड़ में मंगलवार देर रात एक दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने आए कार सवार चोरों को नगर कोतवाली पुलिस की सतर्कता के चलते अपना माल छोड़कर फरार होना पड़ा। पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर तक चोरों की कार का पीछा किया, जिसके बाद बदमाश कार और चोरी का सामान छोड़कर भाग निकले।

दरअसल, यह घटना नगर पालिका के बाहर स्थित श्रीनगर निवासी दीपक कालड़ा की कालड़ा ट्रेडर्स दुकान पर हुई। मंगलवार रात दुकान बंद कर मालिक घर चले गए थे। बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे होंडा सिटी कार में आए बदमाशों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर रखा करीब दो लाख रुपये मूल्य का तारों का माल चोरी कर लिया।

पुलिस ने मौके से चोरी किए गए तारों के बंडल बरामद कर लिए। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर कोतवाली लाया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और बदमाशों की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें