Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Hapur News : हापुड़ में वकीलों ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने तहसील चौराहे पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

वकीलों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विशाल आबादी के बावजूद यहां हाईकोर्ट की बेंच स्थापित नहीं की गई है, जिससे न्याय के लिए लोगों को इलाहाबाद या लखनऊ तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बार पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर इसे और व्यापक रूप देने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन के कारण तहसील चौराहे से गुजरने वाले मार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें