Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बायो-मेडिकल वेस्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Hapur News : हापुड़ के धौलाना के मसूरी-गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-एक में स्थित एनवायरनमेंट वेस्ट एलएलपी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कंपनी परिसर से धुएं का घना गुबार उठने लगा। एनवायरनमेंट वेस्ट एलएलपी में अस्पतालों से निकलने वाले जैव चिकित्सा कचरे का निस्तारण किया जाता है।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या कचरे में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय कंपनी में कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचींच गईं और करीब एक घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता रहा। जैव चिकित्सा कचरे के कारण आग पर काबू पाना दमकल कर्मियों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।

दमकल कर्मियों ने आसपास की इकाइयों को भी सतर्क किया और एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित विभागों को मामले से अवगत करा दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें