Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में आवारा कुत्तों को लेकर बैठक में हंगामा, दो गुटों में तीखी झड़प

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में आवारा कुत्तों को लेकर बैठक में हंगामा, दो गुटों में तीखी झड़प

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक आवासीय सोसाइटी में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर बुलाई गई बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब सोसाइटी के दो गुट आमने-सामने आ गए। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और नोकझोंक में बदल गई। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया, लेकिन बैठक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी।

यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है। सोसाइटी में लंबे समय से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर विवाद चल रहा है। कई निवासी इस बात से परेशान हैं कि आवारा कुत्ते आए दिन सोसाइटी परिसर में घूमते रहते हैं और कथित तौर पर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर सोसाइटी के कुछ लोग इन कुत्तों को नियमित रूप से खाना खिलाते हैं और उन्हें हटाने के विरोध में खड़े हैं।

इसी विवाद के समाधान के उद्देश्य से शनिवार रात को सोसाइटी में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होते ही आवारा कुत्तों के समर्थक और विरोधी पक्षों के बीच बहस तेज हो गई। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ ही देर में बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच खुलेआम गाली-गलौज शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बैठक के दौरान लोग एक-दूसरे पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं और अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। हंगामे के कारण बैठक को बीच में ही रोकना पड़ा। बाद में सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया, लेकिन आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कोई समाधान नहीं निकल सका।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बिसरख थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोसाइटी के कई निवासी इस घटना के बाद भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें