Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

उत्तर प्रदेश : मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विद्युत तार चोर को मुठभेड़ में लगी गोली

Mathura News : मथुरा में रविवार की सुबह, मथुरा पुलिस और रिवॉर्डी टीम को विद्युत तारों की चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ के बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि विद्युत तारों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी क्षेत्र में सक्रिय है। सटीक इनपुट के आधार पर, पुलिस और रिवॉर्डी टीम ने बदमाश को घेरने की योजना बनाई। जब पुलिस टीम ने बदमाश को रुकने का इशारा किया, तो अपराधी ने खुद को घिरता देखकर पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

इस मुठभेड़ के दौरान, आगरा निवासी बदमाश गुलाब सिंह के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसे तत्काल मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी किया हुआ ट्रक बरामद किया है। ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में चोरी किए गए विद्युत तार मिले। पुलिस द्वारा बरामद सामान में 14 बंडल विद्युत तार, तार काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, एक तमंचा और कुछ कारतूस शामिल हैं।

घायल बदमाश गुलाब सिंह को पुलिस की निगरानी में तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें