Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: नोएडा ड्रग्स गिरफ़्तारी: ऑन-डिमांड MDMA बेचने वाले दो तस्कर पकड़े गए

Noida: नोएडा ड्रग्स गिरफ़्तारी: ऑन-डिमांड MDMA बेचने वाले दो तस्कर पकड़े गए

नोएडा में नोएडा ड्रग्स गिरफ़्तारी का मामला सामने आया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जो ऑन-डिमांड MDMA ड्रग्स ऑनलाइन बेचते थे। इनके कब्जे से कुल 16.25 ग्राम MDMA बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है। इनके पास से दो मोबाइल फोन भी मिले, जिनमें कस्टमर डेटा मिला।

एडिशनल डीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस टीम सेक्टर-60 में चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी आइटी कंपनियों और पीजी/शिक्षण संस्थानों के आस-पास ड्रग्स की ऑन-डिमांड आपूर्ति करते थे।

तस्करों की पहचान मैनपुरी निवासी अभिनव प्रताप और गाजियाबाद के खोड़ा निवासी करन जोशी के रूप में हुई है। अभिनव वर्तमान में सोरखा गांव में किराए के कमरे में रहता है। दोनों की उम्र क्रमशः 25 और 23 वर्ष है और दोनों 12वीं पास हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सस्ते दाम पर MDMA ऑनलाइन मंगवाते और मोबाइल के जरिए महंगे दाम पर सप्लाई करते हैं, जिससे अपना खर्च चलाते हैं।

पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास पता कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें