Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में ‘इलोपमेंट’ रोकने के लिए 10 दिवसीय सघन अभियान शुरू

Mathura News : मथुरा में ऑपरेशन जागृति फेज़ 5.0 की शुरुआत की जा रही है, जो 14 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इलोपमेंट (Elopement), प्रेम विवाह या अपहरण जैसे मामलों को रोकना है।

पुलिस लाइन में आयोजित जनपद स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने अध्यक्षता की। यूनिसेफ की रिसोर्स पर्सन पल्लवी राय ने सभी स्टेकहोल्डर्स को जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा, टॉकिंग पॉइंट्स और क्रियान्वयन के बारे में प्रशिक्षित किया।

ऑपरेशन जागृति फेज़ 5.0 के अंतर्गत मुख्य फोकस युवकों, युवतियों और उनके अभिभावकों को प्रेम प्रसंग में गुप्त पलायन (Elopement) के दुष्परिणामों के संबंध में अवगत कराना है। साथ ही लैंगिक उत्पीड़न और POCSO अपराधों की गंभीरता के विषय में जागरूक करना और काउंसलिंग करना रहेगा।

रणनीति के तहत, सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन एक विद्यालय/कोचिंग सेंटर में और एक गांव/मोहल्ले में चौपाल लगाकर जागरूकता सत्र आयोजित करें। इन सभी कार्यक्रमों में विकास, स्वास्थ्य और संबंधित विभागों के ग्राम स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी [1]।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें