Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मोबाइल सेंटर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के बस अड्डा पर स्थित जॉनी मोबाइल सेंटर में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दुकानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

शॉप के मालिक मोहसिन ने बताया कि रात को दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। देर रात को राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही आनन फानन में परिवार के सदस्यों के साथ दुकान पहुंचा। देखते ही देखते आग की लपटें शटर से बाहर निकलने लगी। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान टीम के साथ पहुंचे और दुकान का शटर खोल कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मोहसिन ने बताया कि आग बुझने के बाद दुकान में अंदर जाकर देखा तो नए और पुराने मोबाइल फोन, मोबाइल एलसीडी और काउंटर समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सचिन बालियान ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है। इसकी जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें