Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: जेवर तालाब ओवरफ्लो से किसान परेशान, गेहूं की फसल बर्बाद

Noida: जेवर तालाब ओवरफ्लो से किसान परेशान, गेहूं की फसल बर्बाद

नोएडा के जेवर क्षेत्र के अमरपुर गांव में तालाब के ओवरफ्लो होने से किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का गंदा पानी खेतों में फैल गया है, जिससे न केवल फसल नष्ट हुई है, बल्कि आसपास के वातावरण में दुर्गंध फैलने लगी है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

किसान गजेंद्र नागर, जेपी, हरसुख, कालू, इशुब, फरमान और प्रदीप ने प्राधिकरण की लापरवाही को मुख्य वजह बताया। उनका कहना है कि तालाब की नियमित सफाई नहीं होने और गंदगी तथा मिट्टी के जमाव के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। यदि समय पर तालाब की सफाई की जाती और पानी की निकासी के लिए ठोस कदम उठाए जाते, तो खेतों की फसल को नुकसान से बचाया जा सकता था।

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पानी के फैलाव से केवल फसल बर्बाद हुई है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि फसल की बर्बादी के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और इस स्थिति में उनकी जीविका पर भी संकट आ गया है।

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तालाब की तत्काल सफाई और पानी की निकासी के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि केवल शिकायत और पत्राचार से काम नहीं चलेगा, बल्कि तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

ग्रामीणों की नाराजगी के कारण यह मामला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। वहीं, प्राधिकरण पर भी दबाव बढ़ गया है कि वह तालाब की सफाई और पानी की निकासी के लिए तुरंत कदम उठाए ताकि किसानों की फसलों को बचाया जा सके और उनके आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें