Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में 24 घंटों के भीतर तीन सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत

Mathura News : मथुरा में पिछले 24 घंटों में तीन भीषण सड़क हादसों में कुल नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं ने जिले में यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली घटना थाना फरह क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर घटी। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रुखसार, गुड्डी, और एक छोटी बच्ची माही की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे एक युवक का इलाज फिलहाल जारी है।

दूसरी हृदय विदारक घटना कल देर रात गोवर्धन थाना क्षेत्र में हुई। यहाँ एक सड़क दुर्घटना के बाद तीन बाइक सवार युवकों के शव पास के एक नाले से बरामद किए गए। पुलिस मामले की जाँच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई और युवक नाले में कैसे गिरे।

तीसरा बड़ा हादसा आज सुबह राया थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे पर हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में भी कई लोगों की जान चली गई, और एक घायल व्यक्ति का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सभी मामलों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें