Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर, कई घायल

Hapur News : हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर पर एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस और ट्रक के चालक व परिचालक वाहन में फंस गए। सूचना मिलने पर हाफिजपुर पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

घायलों में ट्रक चालक तुलसार सिंह (पुत्र पच्चू सिंह, निवासी बदनोर, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान) के हाथ में गंभीर चोटें आईं। बस चालक मोहम्मद रफीक (पुत्र कासिम, निवासी जयपुर) और बस परिचालक के पैरों में चोटें लगीं। बस में सवार यात्री शुभम (पुत्र रमेश, निवासी जयपुर, राजस्थान) और रविंद्र सिंह जाला (पुत्र आनंद सिंह जाला, निवासी महिपालपुर) को मामूली चोटें आईं।

पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को राहत दल की सहायता से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल दस्तौई रोड भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर रखा प्लाईवुड सड़क पर बिखर गया और एक बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया था।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों और सड़क पर बिखरे प्लाईवुड को हटवाया। टूटे बिजली के खंभे को किनारे कर हाईवे पर यातायात बहाल किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें