Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के शिवगढ़ी में गहरे गड्ढे में गिरा युवक, स्कूटी भी हुई दुर्घटनाग्रस्त, VIDEO

Hapur News : हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी में सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में बुधवार को एक युवक अपनी स्कूटी सहित गिर गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि पिछले दो दिनों में इस गड्ढे के कारण तीन से चार हादसे हो चुके हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर मार्ग से गुजर रहा था। मार्ग के किनारे किसी निर्माण कार्य के लिए लगभग पांच फुट गहरा गड्ढा खोदा हुआ था, जिस पर युवक का ध्यान नहीं गया। संतुलन बिगड़ने के कारण युवक स्कूटी सहित गड्ढे में जा गिरा। गनीमत यह रही कि गड्ढे में मिट्टी होने के कारण युवक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवक और उसकी स्कूटी को निकालने में मदद की। स्थानीय निवासी कुलदीप ने बताया कि यह गड्ढा पिछले दो दिनों से इसी स्थिति में है और इसके कारण पहले भी कई लोग गिर चुके हैं। उन्होंने शिकायत के बावजूद पालिका द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई है और वे मामले की जांच करा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस गड्ढे को भरवाया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें