Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Barola Accident: बरौला में करंट लगने से श्रमिक की दर्दनाक मौत, रबूपुरा में गृह क्लेश से महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Barola Accident: बरौला में करंट लगने से श्रमिक की दर्दनाक मौत, रबूपुरा में गृह क्लेश से महिला ने फंदा लगाकर दी जान

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार का दिन दो अलग-अलग दुखद घटनाओं से गमगीन रहा। पहला मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव का है, जहां निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक श्रमिक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना थाना रबूपुरा क्षेत्र में सामने आई, जहां गृह क्लेश से परेशान एक महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बरौला गांव में रहने वाला राजू शाह पुत्र भिखारी शाह एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। सोमवार की शाम वह मकान की छत पर लोहे की सरिया ऊपर चढ़ाने में व्यस्त था। इसी दौरान छत के करीब से गुजर रही उच्च वोल्टेज बिजली लाइन से सरिया अचानक छू गई, जिसके संपर्क में आते ही राजू को तेज झटका लगा। करंट लगते ही वह छत पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद मजदूरों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक करंट लगने के कारण डॉक्टरों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और हादसे की वास्तविक वजह की भी पुष्टि की जा रही है।

दूसरी ओर रबूपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला विलोचन में गृह क्लेश ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। यहां रहने वाली हिना ने पारिवारिक विवाद और लगातार तनाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उसके पति असलम ने बताया कि सोमवार देर रात किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से और निराशा में हिना ने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिवार को जब घटना का पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

दोनों घटनाओं ने स्थानीय निवासियों और परिवारजनों को सदमे में डाल दिया है। एक तरफ सुरक्षा मानकों की अनदेखी से मजदूर की जान गई, तो दूसरी तरफ घरेलू विवाद में एक और महिला की जिंदगी खत्म हो गई।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें