Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : 6 दिसंबर को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट, श्रीकृष्ण जन्मभूमि -शाही ईदगाह की सुरक्षा कड़ी

Mathura News : मथुरा में आगामी 6 दिसंबर की संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरा जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। मंगलवार को जिलाधिकारी (डीएम) सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी दी कि पूरे जनपद को जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरएएफ, पीएसी, लोकल पुलिस के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) को अलर्ट कर दिया गया है, और पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी तथा ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कारणों से होटल, ढाबों की सघन चेकिंग कराई जा रही है और रास्तों पर लगातार गश्त की जा रही है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी, “किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे उसे पछताना पड़े।” डीएम ने किया निषेधाज्ञा (BNS 163) लागू होने का ऐलान डीएम सीपी सिंह ने बताया कि जनपद में बीएनएस 163 (निषेधाज्ञा) लागू है, जिसके तहत अनावश्यक भीड़ जमा होने पर रोक है।

उन्होंने कहा, “किसी भी व्यक्ति को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा और पहले से चली आ रही पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाएं सख्ती से लागू रहेंगी।” 6 दिसंबर को शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए मथुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस अलर्ट रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें